नरवर: नरवर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने वालों को पहनाई माला
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नरवर पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जहां नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की, वहीं हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चला रहे लोगों का सम्मान भी किया। अभियान के तहत पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को समझाइश दी गई और चालानी कार्रवाई भी की ग