मांगरौल: 23 जून को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर अंबेडकर भवन कालूपुरा में बैठक का हुआ आयोजन
Mangrol, Baran | Jun 22, 2025 बारां में 23 जून को संविधान बचाओ रैली को लेकर रैली में कार्यकर्ताओं को बारां पहुंचने के संबंध में अंबेडकर भवन कालूपुरा में बैठक का आयोजन किया गया। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता लालचंद मीणा ने की। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने को लेकर जोर दिया गया।