मांगरौल: 23 जून को 132 केवी जीएसएस पर मरम्मत कार्य के चलते ईश्वरपुरा व बोहत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Mangrol, Baran | Jun 22, 2025 सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम मांगरोल सुमित चौधरी ने बताया कि दिनांक 23.06.25, सोमवार को 132 के वी जीएसएस से निकलने वाली 33 केवी मुंडला, ईश्वरपुरा, बोहत लाईन की मरम्मत के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33के वी मुंडला, ईश्वरपुरा, बोहत से जुड़े समस्त ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।