भीलवाड़ा: राखी के त्योहार पर महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा, भीलवाड़ा में बसों में भयंकर भीड़ देखी गई
इस वर्ष भी सरकार ने रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए दो दिन 9 और 10 अगस्त को प्रदेश की सीमा में मुफ्त यात्रा घोषित की है। भीलवाड़ा में रोडवेज की बसों में भयंकर भीड़ देखी जा रही है।भीलवाड़ा डिपो से अधिकतर रूट पर बसें खचाखच भरी हुई नजर आई। बस में चढ़ने के लिए भी महिलाओ ने संघर्ष किया। यह जानकरी भीलवाड़ा रोडवेज के मुख्य प्रबंधक निरंजन शर्मा ने दी।