सुपेला में युवक ने होर्डिंग पर फांसी लगाकर दी जान, मां के देहांत से था मानसिक रूप से व्यथित,युवक के परिजन ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि चंद्रभान विश्वकर्मा ने होर्डिंग बोर्ड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चंद्रभान मूल रूप से बालोद जिले के चोरेल गांव का रहने वाला था और पिछले पांच वर्षों से सुपेला में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी मां का देहांत हुआ था।