पूरनपुर: मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर युवक को खटिया समेत उठाया, चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर निवासी लक्ष्मीनारायण ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह घर पर सो रहा था, तभी शिवओम, शिव विहारी, रानू और छिद्दू एक राय होकर घर में घुस आए। आरोप है कि सभी उसे खटिया समेत घर से उठाकर बाहर पाकड़ के पास ले गए। मुकदमा दर्ज।