हज़ारीबाग: उपायुक्त के जनता दरबार में लगभग 1 दर्जन से अधिक फरियादियों ने दिया आवेदन।
उपायुक्त के जनता दरबार में लगभग 1 दर्जन से अधिक फरियादियों ने दिया आवेदन। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये गये निर्देश। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा निवेदिता रॉय ने आमजनों की समस्याओं को सुना।