जबलपुर: घमापुर: सनकी आशिक धमकी भरे पत्र भेज रहा, बोला- वह सिर्फ मेरी है, बीच में आया तो जान से मार दूंगा!
घमापुर थाने पहुंची एक पीड़ित महिला ने रविवार दोपहर लगभग 1 बजे बताया कि उसकी भतीजी को एक पागल प्रेमी लेटर लिखकर लगातार धमका रहा है, पीड़ित महिला ने बताया कि वह लेटर में भतीजी से शादी करने की बात कर रहा है और उसके पति के साथ कुछ भी करने की बात कहकर धमका रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है, आरोप है कि उमेश कोरी नामक एक युवक लगातार लेटर लिखकर धमका रहा है और कह