पंधाना: बोरगांव बुजुर्ग में 'गांव चले, बस्ती चलो' अभियान के तहत बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
भाजपा संगठन के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में गांव चले बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है उसी कड़ी में रविवार शाम 5 बजे के लगभग भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने बस स्टैंड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया है साथ ही वार्ड के रहवासियों से जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी है