अमरोहा: अमरोहा के बसपा नेता नौशाद अली भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दिलाई सदस्यता
Amroha, Amroha | Mar 26, 2024 दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े नौशाद अली ने आज मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला कार्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने नौशाद अली को सदस्यता दिलाई है। इस दौरान नौशाद अली ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ भाजपा के लिए सच्चा सिपाही बनकर कार्य करूंगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के साथ तमाम नेता मौजूद रहे ।