पूरनपुर: स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर सपाईयों ने बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन
पूरनपुर। स्मार्ट मीटर की अव्यवस्थाओं, बिना सूचना बिजली कटौती और कम खपत के बावजूद अधिक बिल आने से नाराज़ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में सोमवार सुबह 11 बजे बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग उठाई।