बिहारीगंज: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ सम्मान
रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पंकज घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मोदी ने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश देता है।