जनपद कौशाम्बी के नेवादा ब्लॉक अंतर्गत नूरपुर हाजीपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष चन्दू तिवारी व तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में संपन्न हुआ।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।