हरदोई: घर से घूमने निकला अधेड़ हुआ लापता,परिजनों ने कोतवाली शहर में दर्ज कराई गुमशुदगी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के इंदिरा नगर चांद बेहटा निवासी रामहेत गुप्ता घर से घूमने के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन रामहेत गुप्ता का कोई पता नहीं चल सका इसके बाद परिजनों ने कोतवाली शहर में गुमशुदागी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामहेत गुप्ता के पुत्र ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने बताया उनके पिता मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है।