हरदोई: थाना हरियावां में आहूत थाना समाधान की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की, पीड़ितों को न्याय व गरीबों को लाभ दिलाएं
Hardoi, Hardoi | Aug 24, 2024 थाना हरियावां में आहूत थाना समाधान की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित कानूनगो एवं लेखपालों से कहा कि नियमित रूप से अपने क्षेत्र के गांवों तथा मजरों का निरीक्षण करें।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की छोटी-मोटी शिकायतों का निस्तारण गांव में चौपाल लगाकर ग्राम प्रधान, सचिव एवं ग्रामीणों के साथ सुलह-समझौते के आधार निस्तारित कराएं।