हरदोई: जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने हरदोई के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Aug 24, 2024 पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं को देखा। बायोमेट्रिक उपस्थिति और जाँच के सम्बन्ध में सम्बंधित से जानकारी ली। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को उन्होंने निर्देशित किया कि अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दे।