हरदोई: कोर्रिया गांव में तालाब में डूबकर किशोरी की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Aug 24, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के कोर्रिया गांव निवासी ब्रजकुमार की 14 वर्षीय पुत्री निधि की तालाब में डूबकर मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने बताया कि निधि गांव के बाहर तालाब किनारे अपनी सहेलियों के साथ गई हुई थी जहां पर अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गई।