महाराजगंज: बछरावां थाना अंतर्गत एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
6 मई बुधवार दोपहर 3:00 बजे बछरावां पुलिस ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गाय चराने के लिए नहर की तरफ गई हुई थी। तभी आरोपित के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिसे पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था।