भभुआ: पुलिस लाइन केंद्र में एक पुलिस जवान ने अपने सिर में मारी थी गोली, रेफर होने के बाद रास्ते में हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jun 17, 2025 भभुआ पुलिस लाइन केंद्र में एक पुलिस जवान ने अपने सिर में अपने ही राइफल से गोली मार लिया था। यह घटना सोमवार की शाम 7:30 की बताई गई है। मंगलवार को 8 बजे सदर अस्पताल के चिकित्सक अभिलाष चंद्रा ने कहा की सिर में गोली थी। जो आर पार हो गई थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। वही इस संबंध में एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा बीच रास्ते में मौत हो गई।