भभुआ: कझार में युवती के साथ डायल-112 टीम द्वारा पिटाई के आरोप मामले की जांच की जाएगी, युवती को आपसी विवाद में आई थी चोट: SDPO
Bhabua, Kaimur | Jun 16, 2025 कझार में बीते दिनों युवती के साथ डायल 112 पुलिस द्वारा पिटाई का परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया था। मामले को लेकर सोमवार की दोपहर एसडीपीओ ने कहा कझार दो पक्षों के बीच विवाद को छुड़ाने डायल 112 पुलिस गई थी। दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक उग्र हो गया घर वालों द्वारा हटाने में एक लड़की गिर गई। जिसे चोट आ गई पुलिस द्वारा पिटाई नहीं की गई है । जांच की जाएगी।