सिमडेगा: सहयोग विलेज से निकली दोनों बालिकाएं सुरक्षित बरामद, SDPO ने दी जानकारी
सिमडेगा के सहयोग विलेज से 19 मई की रात निकली दो बालिकाओं को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 71/26 दर्ज कर लगातार छापेमारी की गई। पहली बालिका 25 मई और दूसरी 26 मई को मिली। बुधवार को 3 बजे SDPO ने बताया कि दोनों बालिकाएं परिजनों के साथ रहने की इच्छा से वहां से निकली थीं।