राजातालाब: मिर्जामुराद में घर को सूना पाकर चोरों ने उड़ाए लाखों की नकदी सहित जेवरात
मिर्जामुराद में घर को सूना पाकर चोरों ने उड़ाए लाखों के नकदी सहित जेवरात वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा कीमती साड़ियां चोरी कर लीं। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।