कुम्भराज: छतरपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुना ने तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीते
Kumbhraj, Guna | May 29, 2026 मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं राज्य स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एथलेटिक्स प्रतियोगिता छतरपुर जिले में 27 से 31 मई तक जारी है 29 मई को जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया, गुना जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन कर 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में तीन स्वर्ण और गोला फेंक में एक रजत पदक हासिल कर जिले का नाम प्रदेश रोशन किया है।