जन अभियान परिषद के 28वे स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत माली मोहगांव में परिषद की टीम द्वारा शनिवार को शाम 4 बजे पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक सुअवसर पर हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए। यह प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपित किए गए।