गरबोलिया निवासी गिरिराज पुत्र फूलचंद माली बाइक पर सब्जी लेकर सब्जी बेचने मनोहर थाना आ रहा था।अकलेरा रोड़ पर दांगीपुरा जोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल का पर्चा बयान लिया गया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी।