बालाघाट: जय स्तंभ स्मारक पर अवैध प्रतिमा स्थापना का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
बालाघाट जिले के लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम लाडसा में स्थित जय स्तंभ स्मारक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 22 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे लोधी समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के रानी अवंती बाई की प्रतिमा जबरन स्थापित कर दी गई। इस दौरान स्मारक को नुकसान पहुंचाने और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने की भी बात सामने आई