चकिया: भोड़सर में शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
शहाबगंज थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता संजना पत्नी अजीत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार दोपहर 03 बजे मामले में शहाबगंज थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।