महोबा: पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार वाहन के कहर में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
Mahoba, Mahoba | May 28, 2026 पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लुहेड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय जोधर और 22 वर्षीय रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भाग रहे वाहन को पकड़ लिया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।