घाघरा: घाघरा-कोटामाटी सड़क है जर्जर, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई निर्माण की गुहार
Ghaghra, Gumla | Jun 4, 2026 घाघरा से कोटामाटी-पतरा तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019 के आसपास इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह से टूटने लगी। वर्तमान में लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है