विदिशा नगर: हड़ताल के बीच संविदा कर्मचारियों ने शुरू की जल सेवा, मरीजों को बांटा ठंडा पानी
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। शनिवार दोपहर 12:00 बजे कर्मचारियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कैंसर जांच शिविर में आने वाले मरीजों, परिजनों और आम लोगों के लिए पेयजल सेवा शुरू की। धरना स्थल के पास लगाए गए जल सेवा केंद्र से लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया।