बदायूं: भाकियू टिकैत ग्रुप के सदर उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान ने फर्जी मुकदमे के विरोध में धरना दिया
Budaun, Budaun | May 9, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ओझा गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप तहसील सदर उपाध्यक्ष पर फर्जी झूठा एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की उन्होंने एसएसपी तथा सीओ उझानी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई जांच नहीं की गई।