फरेंदा: सौरहा गांव में सीसी रोड का लोकार्पण, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सौरहा गांव में सोमवार दोपहर 2 बजे विधायक निधि से बनी सीसी रोड का उद्घाटन कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि चार साल में कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में बिरहा गायक राम सघन यादव ने प्रस्तुति दी। विधायक ने सरकार पर शिक्षा विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान राजदेव यादव सहित कई लोग मौजूद