फरेंदा: काश्त खैरा गांव में ट्रांसफार्मर जलने से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
कोल्हुई थाना क्षेत्र के काश्त खैरा गांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से 30 से अधिक उपभोक्ता और कंपोजिट विद्यालय प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने कोल्हुई उपकेंद्र को सूचना देने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। राजकुमार निषाद, तुफैल अहमद, डॉ. अशरफ खान समेत कई लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।