खगौल: दानापुर में बाइक सवार स्नैचरों ने आधे घंटे में तीन महिलाओं से सोने की चेन छीनी
दानापुर इलाके में बाइक सवार स्नैचरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर शाम सगुना मोड़ पुलिस चौकी के पास महज आधे घंटे में तीन महिलाओं से सोने की चेन छीन ली गई। पहली घटना खगौल रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। इसके बाद अपराधियों ने दो अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया। झपटमारी के दौरान एक महिला घायल हो गई और उनके गले पर