बक्सर: कोल डिपो में करंट से दो मासूमों की मौत, मुआवजा-नौकरी की मांग पर ठप हुआ काम
Buxar, Buxar | Jun 4, 2026 बक्सर थर्मल पावर प्लांट के कोल डिपो में करंट लगने से दो किशोरों की मौत के बाद गुरुवार को महादलित बस्ती के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रंजन राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोयला लोडिंग-अनलोडिंग बंद कर प्लांट का रास्ता जाम कर दिया। मंगलवार को कोल डिपो के पास खेलते हुए 10 वर्षीय रोहित कुमार और 12 वर्षीय सुभाष कुमार किसी की डांट पर पास की पुलिया में छिप गए।