सकरा: बेरुआ डीह गांव में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी ने पति के दोस्तों पर लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरूआडीह वार्ड-7 में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में युवक की पत्नी नीतू देवी ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में हत्या का आरोप लगा थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। मृतक का पहचान शिवन राम का 28 वर्षीय पुत्र बिगन राम बताया है।