मुजफ्फरपुर जिले गायघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर पंचायत अंतर्गत खजुरी गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मौत हो गई। मृतक की पहचान खजुरी निवासी श्याम सहनी के 18 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है।