कैंपियरगंज: कुर्द गांव में नवविवाहिता पर दहेज उत्पीड़न, पति और छह ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर दी जान से मारने की धमकी
कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम कुर्द निवासी रखना पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 नवंबर 2025 को बांसगांव के सत्यनारी गांव निवासी शिवसागर के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी में नगद राशि, कार, गृहस्थी सामान और आभूषण दिए जाने के बावजूद पति शिवसागर, सास गुड़िया, ससुर काशीनाथ, देवर सोनू तथा ननद सुमन और रीतू ने अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग की।