मैनपुरी: इंडिया गठबंधन को लेकर पूर्व विधायक व बीजेपी नेता अशोक चौहान ने दिया बयान, बोले- "गठबंधन होना ही नहीं है "
लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, तो वहीं BJP ने अभी तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। शुक्रवार को BJP नेता व पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि इंडिया गठबंधन होना ही नहीं है, क्योंकि सपा ने अपनी तरफ से प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। वहीं BJP की जो हारी हुई सीटें हैं, वहां लगभग 15 से 20 फरवरी तक भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी।