मैनपुरी: सिविल लाइन चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी की कैंसर बीमारी से हुई मौत, SP ने पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर दी सलामी।
जनपद की सिविल लाइन चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी विजय मिश्रा की गुरुवार को कैंसर की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद गुरुवार की रात्रि में पुलिस लाइन मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को SP की और से पुष्प अर्पित किए गए एवं गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई।