बदायूं: इकलहरी गांव में नशे में धुत्त युवक ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को लगाई आग
Budaun, Budaun | May 14, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के इकलहरी गांव का रहने वाला 35 वर्षीय राम रतन पुत्र महेश पाल ने नशे में धुत्त होकर बाइक से पेट्रोल निकाल कर खुद को आग लगा ली। गंभीर अवस्था में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अस्पताल कर्मियों ने इस घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी है।