छोटी सरवन: दानपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया तथा मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन से संबंधित एक प्रकरण भी दर्ज किया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई।