गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे गाजियाबाद, संजय नगर में की प्रेस वार्ता
गाज़ियाबाद में सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे और उन्होंने प्रेस वार्ता की है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा का चुनाव चल रहा है। यूपी की 80 सीट भाजपा जीतेगी और एनडीए गठबंधन 400 प्लस सिट जीतेगा। दिल्ली मे हुई रैली पर उन्होंने कहा कि गठबंधन ने एक रैली की, जिसका मकसद भ्रष्टाचार को छिपाना था।