डीग: ऑपरेशन ‘शिकंजा 2.0’ के तहत डीग कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार
पुलिस थाना कोतवाली डीग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा 2.0’ के तहत लगातार फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे कुल 4 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।