रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में किराना दुकान से मोबाइल चोरी, आरोपी को रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के यादव मोहल्ले स्थित एक किराना दुकान से मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार दुकान में रखे मोबाइल को एक युवक चोरी कर ले गया था। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।