परबतसर: परबतसर पुलिस ने प्लॉट पर अवैध कब्जा के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लोगों ने की पुलिस की प्रशंसा
प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के प्रकरण में परबतसर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हो बताया कि भुमाफिया गैंग द्वारा विभिन्न जगहों पर कब्जा करने का प्रयास किया था। प्रकरण में पुलिस ने श्री राम,जयपाल,विक्की,दिलीप, भंवरलाल, हेमराज एवं यासीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।