भीलवाड़ा: भीलवाड़ा सांसद को गृहसचिव बनकर फोन करने वाला जालसाज दिल्ली से गिरफ्तार, कर्नाटक और उत्तराखंड में भी कर चुका है ठगी
स्वयं को भारत सरकार का गृहसचिव गोविंद मोहन बताकर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को फोन करने के आरोप में एक शातिर ठग को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से दबोच लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी गौरव उर्फ गोरखनाथ एक आदतन अपराधी है। उसने कर्नाटक, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बड़े स्तर पर फ्रॉड और फ्रॉड करने की कोशिश की है।