लाडपुरा: कोटा में पॉकलैंड मशीन से बैटरी चोरी, VIDEO में हेलमेट पहनकर आया, बॉक्स का ताला खोलकर निकाली और स्कूटी पर रखकर ले गया
Ladpura, Kota | Apr 11, 2026 कोटा की पॉश कॉलोनी में बैटरी चोरी का मामला सामने आया। हेलमेट पहनकर आए अज्ञात बदमाश ने पहले तो कॉलोनी में खड़ी पॉकलैंड मशीन के बॉक्स का लॉक खोला। फिर पाने से नट बोल्ट खोलकर बैटरी निकाल ली। बैटरी को स्कूटी के आगे रखकर फरार हो गया। घटना तलवंडी सेक्टर 3 की है।