गुना नगर: शहर में मैरिज गार्डन पर कार्रवाई के संकेत, एसपी कलेक्टर ने संचालकों की बैठक ली, CCTV कैमरे होंगे कंट्रोल रूम से कनेक्ट
गुना कलेक्ट्रेट में 2 जुलाई को शहर और जिले के मैरिज गार्डन संचालकों के साथ कलेक्टर केके कन्याल, एसपी हितिका वासल ने बैठक की। शादियों में घटनाओं पर निगरानी पार्किंग अग्निशमन यंत्र स्वच्छता कचरा प्रबंधन आदि और गार्डनों के CCTV कैमरे पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट करने के निर्देश दिए। नगर पालिका को मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी कर कार्यवाही के आदेश दिए।