रामपुर: ग्राम बाला नगर नानकार में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने जायदाद के लिए हत्या का लगाया आरोप
Rampur, Rampur | Apr 3, 2026 शुक्रवार को दोपहर बारह बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम बाला नगर नानकार निवासी 40 वर्षीय इशरत विधवा थी। उनके पति कई बहनों में इकलौते भाई थे। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।